धनबाद, फरवरी 9 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ स्टेडियम में रविवार को 20वां अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति, बाघमारा प्रखंड के तत्वावधान में पारिवारिक मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर भुईयां ने की, जबकि संचालन प्रखंड महामंत्री किस्मत कुमार भुईयां ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां उपस्थित थे। वहीं धनबाद जिला अध्यक्ष गणेश भुईयां एवं महामंत्री इंद्रदेव भुईयां विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर एक शिक्षित, स्वस्थ एवं प्रगतिशील समाज का निर्माण करना बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधने एवं मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा र...