समाज व परिवार की मर्यादाओं के साथ शिव की ओर चलना है : बरखा आनंद
रांची, अगस्त 2 -- रांची, वरीय संवादादाता। शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में शिव शिष्यता की पृष्ठभूमि, व्याप्ति एवं प्रयोजन विषय पर चल रही कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई। भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से आये शिवशिष्य व शिष्याओं को संबोधित करते हुए स्वामी हरीन्द्रानंद का संदेश आओ चलें शिव की ओर... के उदघोष के साथ बरखा आनंद ने कहा कि आज से आठ वर्ष पूर्व हरींद्रानंद स्वामी चार सौ शिष्यों को संबोधित कर रहे थे। आओ चलें शिव की ओर... पर वे कहते थे कि यह मेरा कथन नहीं था अपितु सुदूर वन प्रांत से आती हुई एक आवाज थी और एक दर्द था। यह सृष्टि के शून्याकाश से आती हुई एक मद्धिम, मधुर ध्वनि तरंगें हैं। आनंद ने कहा कि देश, समाज, परिवार की मर्यादाओं को सुदृढ़ करते हुए भगवान शिव की ओर चलना और चलते ही रहना है।
गुरु, सदगुरु एवं जगत गुरु गुरु, सदगुरु एवं जगत गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.