गौरीगंज, दिसम्बर 22 -- अमेठी। जिले के संग्रामपुर ब्लाक के रानीपुर करनाईपुर निवासी महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुंबई में समाज रत्न गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मुंबई के दादर पश्चिम में आयोजित सामाजिक उत्थान एवं एकता महासम्मेलन में उन्हें समाज रत्न गौरव सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब है कि घनश्याम शर्मा एमडब्लूओ संगठन के माध्यम से लगातार रक्तदान अभियान चलाकर लोगों को नया जीवन प्रदान कर रहे हैं। उनको सम्मान मिलने पर उदयराज शर्मा, शिवदयाल शर्मा, मुन्नालाल शर्मा आदि ने खुशी का इजहार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.