गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-39 के विश्व शांति केंद्र पर रविवार को विश्व शांति एवं सद्भावना सम्मेलन शुरू हुआ। इसका उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व पंजाब राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया ने किया। शांति का समर्थन (वी सपोर्ट पीस) अभियान को एक वैश्विक जनआंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिसका उद्देश्य लोगों को विचार, वाणी और कर्म में शांति का समर्थन करने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान समाज में सद्भाव, अहिंसा और एकता को मजबूर करने की दिशा में जो दिया गया। अहिंसा विश्व भारती द्वारा आयोजित विश्व शांति एवं सद्भावना सम्मेलन में राज्यपालों के साथ आचार्य लोकेश, सीनियर सिटीजन केसरी क्लब की अध्यक्षा डॉ. किरण चोपड़ा तथा आचार्य पुंडरिक गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगा...