समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत है शिक्षाः डॉ. वीके सिंह
गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। डासना स्थित सुंदरदीप विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मिजोरम के राज्यपाल डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल करियर बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि साउथ एशियन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. केके अग्रवाल ने विद्यार्थियों को लगातार सीखते रहने और बदलती दुनिया के साथ खुद को तैयार रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के पास देश और दुनिया को नई दिशा देने की क्षमता है। वहीं, कुलाधिपति महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि डिग्री सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि मेहनत, संघर्ष और सपनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.