समाज में संवाद की जगह कम होने से संदेह और दूरी बढ़ती है : हरिवंश
रांची, सितम्बर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। समाज में संवाद की जगह कम होने से संदेह और दूरी बढ़ती है। आज डिजिटल दौर में लोग एक-दूसरे से जुड़े जरूर हैं, लेकिन सुनने और समझने की प्रवृत्ति में कमी आ रही है। ऐसे समय में स्वस्थ संवाद की जरूरत और बढ़ जाती है। संवाद केवल अपनी बात रखने का माध्यम नहीं, बल्कि दूसरे की बात सुनने और स्वयं को समझने का भी जरिया है। ये बातें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रविवार को द सेलिब्रेशन, रांची में आयोजित कांके टॉक्स संवाद-2026 में कही। कांके टॉक्स के 100 से अधिक संवाद पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का विषय स्वस्थ संवाद-स्वस्थ समाज था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ पत्रकार एवं पद्मश्री बलबीर दत्त और आईपीएस अधिकारी प्रशांत आनंद समेत अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.