गुमला, मई 10 -- बसिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुरबुंगा पल्ली में कोनबीर नवाटोली भिखारिएट कैथोलिक महिला संघ की 31वीं वार्षिक आमसभा दो दिनों तक श्रद्धा,उत्साह और धार्मिक वातावरण में हुई। इस आयोजन में तुरबुंगा,दलमादी,केमताटोली,कोनबीर नवाटोली,अघरमा व रामपुर पल्ली की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व झंडोत्तोलन के साथ हुई। पहले दिन कमेटी की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें कोनबीर की विवियाना लकड़ा को सभानेत्री, दलमादी की बसंती डुंगडुंग को उपसभानेत्री तथा सलोमी मिंज को सचिव चुना गया। वहीं फुलमनी टोपनो को उपसचिव,निर्मला सुरीन को कोषाध्यक्ष और रोसालिया सोरेंग को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी पल्ली की सभानेत्रियों को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- शिक्षा, ...