प्रयागराज, मार्च 16 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत और योगाभ्यास से हुई। मुख्य अतिथि प्रो. चंद्रासु सिन्हा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस से मिलने वाले अवसरों और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता बताई। एनएसएस समन्वयक प्रो. राजेश गर्ग ने छात्रों को समाज में शिक्षा और जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...