गाजीपुर, मई 11 -- खानपुर। क्षेत्र के पोखरीपुर गांव में शनिवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा शुरू होने से पूर्व सुबह नौ बजे सिद्धनाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वृंदावन धाम से आए कथावाचक श्रीकृष्णा शरण महाराज ने कथा के दौरान भक्तों को श्रीमद्भागवत का रसपान कराया। उन्होंने समाज में बढ़ती बुराइयों, नैतिक पतन और कुविचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "घर-घर में कलयुग का रावण बैठा है, ऐसे में समाज में रामत्व लाना आवश्यक है।" उनके संदेश ने श्रद्धालुओं को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। पूरे आयोजन में भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। यह भी पढ़ें- तन को मुक्ति और मन को शांति देती है श्रीमद्भागवत कथा : पं. शुभम कथा स्थल पर भक्ति और उत्साह...