आदित्यपुर, मई 30 -- गम्हरिया। जेडीसी, टीजीएस और टाटा स्टील गम्हरिया के तत्वावधान में शुक्रवार को इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (ईडीआईसी) में आयोजित शिविर में 91 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह जेडीसी चेयरमैन राकेश्वर पांडेय, विशिष्ट अतिथि जेडीसी के वाइस चेयरमैन पंचम प्राणलाल टांक और टिस्को मजदूर यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी शिव लखन सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राकेश्वर पांडेय ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन महान और पुनीत कार्य है। रक्तदान से मानव जीवन की रक्षा कर सकते हैं। मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदीप घोष, हरलीन कौर, हिमांशु, सुयश कुमार, सोनू दास, उदय शंकर पा...