समाज में भाईचारा, सद्भाव को मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन
मुंगेर, जून 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। कोल काली अमझर स्थित मां चरण शक्ति पीठ में आयोजित वार्षिक धार्मिक महोत्सव के तहत बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह मुंगेर जिला प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने शुक्रवार की रात पूजा-अर्चना के बाद मेला एवं अखंड रामधुन का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां चरण शक्ति पीठ में पूजा-अर्चना कर मुंगेर, जमालपुर, बिहार एवं पूरे देश में अमन-चैन, विकास और समृद्धि की कामना की। साथ ही पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- 551 महिलाओं की भव्य कलश शोभायात्रा से गूंजा कोल काली अमझर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.