चतरा, अप्रैल 17 -- इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी स्थित जगन्नाथ होटल में शुक्रवार को चय परगना बुंदेल समाज द्वारा समाज में फैली कुरीतियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के अध्यक्षता हजारपति के प्रतिनिधि रसिक शिरोमणि ने किया वहीं मंच संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वें जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। चय परगना के बुंदेल समाज के 167 गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बुंदेल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि हमें समाज में फैल रही कुरीतियों को जड़ से मिटाना होगा। तभी हम स्वच्छ बुंदेल समाज का निर्माण कर सकते है। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मनाई जयंती इसके लिए हमें अंतर्जातीय विवाह पर अंकुश लगाना, युवकों को शराब पीने से रोकने समेत कई मुद्दों पर पहल करने ...