बागपत, नवम्बर 29 -- दिल्ली रोड पर शुक्रवार को राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ। वक्ताओं ने समाज में फैले विकारों को दूर करने का प्रण लिया। आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। धर्मपाल सैनी ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ज्योतिबा फुले ने निश्चय किया कि वह वंचित वर्ग की शिक्षा के लिए स्कूल का प्रबंध करवाएं। उस समय जात-पात, ऊंच-नीच की दीवारें बहुत ऊंची थी। दलित स्त्रियों को शिक्षा के रास्ते बंद थे। ज्योतिबा फुले इस व्यवस्था को तोड़ने के लिए दलितों और लड़कियों को आगे लाने में लगे रहते थे। सुंदरपाल सैनी ने सभी लोगों से अपील की कि वे महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलते हुए अपने बच्चे को संस्कारवान शिक्षा दिलाएं। इस अवसर पर महावीर सैनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.