मुजफ्फर नगर, नवम्बर 13 -- गांव शोरम में होने वाली सर्वखाप सर्वजातीय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता में सिसौली किसान भवन पर बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें कई जातियों के चौधरी शामिल रहे। बैठक में बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जिसने यह पंचायत नहीं देखी तो उसने कुछ नहीं देखा। हमारी व आपकी खुशकिस्मती है कि हमे इस पंचायत में शामिल होने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सिसौली से सर्वखाप पंचायत में 4 भंडारे लगाए जाएंगे। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पंचायत में भारतीय किसान यूनियन का झंडा नहीं होगा न ही किसी पार्टी विशेष का कोई झंडा लगाएं। यह पंचायत समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए है। इसमें सभी लोग पार्टियों से ऊपर उठकर समाज को सदृढ़ बनाने के लिए हिस्सा लें। पंचायत से बाद में सभी अपनी पार्टी के लिए काम कर सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.