मऊ, मई 3 -- मऊ, संवाददाता। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नोकहट में रविवार को आज़ाद समाज पार्टी की ओर से एक सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा, स्वच्छता एवं आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक साथ मिलकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष शिवाजी गौतम ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी वर्गों का साथ और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे शिक्षा, सामाजिक सेवा और जागरूकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.