समाज में प्रेम, शांति, सेवा और मानवता का संदेश फैलाने में पुरोहित की भूमिका महत्वपूर्ण: जोसिमा
सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नानेसेरा बंगला टोली में डिकन विकास बाड़ा के पुरोहित अभिषेक ग्रहण समारोह में जिप सदस्य ष जोसिमा खाखा शामिल हुई। साथ ही उन्हें बधाई और शुभकामना दी। जोसिमा ने कहा कि पुरोहित समाज में प्रेम, शांति, सेवा और मानवता का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विकास बाड़ा ने जिस समर्पण और आस्था के साथ इस पवित्र दायित्व को स्वीकार किया है वह युवाओं और समाज के लिए प्रेरणादायी है। जोसिमा खाखा ने कहा कि चर्च और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में पुरोहितों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास बाड़ा अपने कार्यों से समाज के लोगों को एकजुट करने, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य करेंगे। मौके पर जिला परिषद सदस्य समरोम पोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.