लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ, कार्यालय संवादाता नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं मां गायत्री जन सेवा संस्थान की ओर से जनशक्ति सम्मान-2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। स्थानीय होटल में हुए समारोह मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह थे।समारोह में सम्मानित प्रमुख व्यक्तियों में साहित्य के क्षेत्र में डॉ. अखिलेश मिश्रा एवं डॉ. अखिलेश निगम, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. देवाशीष शुक्ला, डॉ. अटल बिहारी वर्मा एवं डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, शिक्षा के क्षेत्र में पीयूष सिंह चौहान, मीडिया के क्षेत्र में दूरदर्शन कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्रा एवं देवकीनंदन मिश्रा व अन्य रहे। संस्था के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने बताया कि संस्था निरंतर समा...