समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प
रांची, जुलाई 30 -- खूंटी, संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत), खूंटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), खूंटी में ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत'' अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद राम एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) काननबाला तिर्की ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं जागरूक नागरिक बनने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, स्लोगन लेखन एवं रील निर्माण सहित कुल आठ विधाओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.