समाज में नफरत नहीं मोहब्ब्त व भाईचारिगी की जरूरत: इमाम
अररिया, मई 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। कुर्बानी, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पर्व बकरीद गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- महुआ में बकरीद की नमाज अदा करने उमड़ी भीड़समुदाय की एकता स्थानीय कर्बला मैदान में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां हजारों नमाजियों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। स्थानीय कर्बला मैदान पूरी तरह मेले में तब्दील नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बकरीद को लेकर खास उत्साह देखा गया। चिलचिलाती धूप के बावजूद नमाजियों के चेहरे पर कहीं कोई शिकन नहीं दिखी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.