अररिया, अप्रैल 13 -- अररिया, निज संवाददाता। अररिया शहर में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व सोमवार को उनकी प्रतिमा एवं अम्बेडकर पार्क की व्यापक साफ-सफाई की गई। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अगुआई में हुई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करते हुए समाज में स्वच्छता, समरसता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और लोकतंत्र की मजबूत नींव प्रदान की। यह भी पढ़ें- अररिया : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं अम्बेडकर पार्क की हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.