समाज में एकता व समरसता का दिया संदेश
उन्नाव, मार्च 17 -- बांगरमऊ। वैश्य एकता दिवस पर मंगलवार को अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में क्षेत्र के मदारनगर गांव स्थित गोशाला में गौमाता की विधि-विधान से पूजा की गई। सम्मेलन जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने गौ माता को माला पहनाई और गुड़ खिलाया। वैश्य समाज के लोगों ने श्रद्धा भाव से गौमाता का पूजन कर समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया और संस्थापक स्व. रामलाल अग्रवाल के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोमाता पूजन में प्रदीप गुप्ता, सूर्यकांत, रोहित गुप्ता, यतींद्र गुप्ता, सर्वेश गुप्ता व दीपक गुप्ता आदि वैश्य समाज के लोगों ने भाग लिया। फोटो संख्या 17 गोमाता का पूजन कर गुड़ खिलाते लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.