मुरादाबाद, मई 10 -- रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बिलारी विधानसभा के ग्राम मुमरेजपुर में खुशीराम के निवास पर पीडीए भोज का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक राजेश सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में समरसता और एकता को बढ़ावा देते हैं। हम पीडीए समाज के लोग इस अवसर पर संकल्प लेते हैं कि सभी को मिलकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के नेताओं पर प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई निंदनीय है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य फतेह सिंह जाटव, राहुल जाटव, नितिन जाटव, रोहित जाटव, अतर सिंह, सोनू यादव, सोमपाल लोध, निरंजन मौर्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.