एटा, मार्च 15 -- एटा। रविवार को ब्राह्मण समाज ने शहर के रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास गेस्ट हाउस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें समाज के लोगों के साथ भाजपा जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हुए एकता का संदेश दिया। वहीं फूलों से होली खेलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक रहा है। हमारे पूर्वजों ने वेद-पुराणों की रचना कर मानवता को सत्य, धर्म और सदाचार का मार्ग दिखाया। किन्तु आज समय की आवश्यकता है कि हम अपने गौरवशाली अतीत को स्मरण करते हुए आपसी मतभेदों, छोटी-छोटी बातों और व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर समाज की एकता को सुदृढ़ करें। जब समाज संगठित होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.