पाकुड़, जनवरी 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा फुटबॉल मैदान में न्यू मारसाल क्लब द्वारा आयोजित लागड़ें एनेच् नृत्य प्रतियोगिता एवं तीन दिवसीय गेंदरेच् बॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद एवं थाना प्रभारी रवि शर्मा भी मौजूद थे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल-मांदर एवं नगाड़े बजाकर भव्य रूप से किया गया। इसके पश्चात उपासना मरांडी एवं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने परंपरागत तरीके से फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। फाइनल मैच एफसी छपरानाला टीम एवं एफसी शिवरामपुर टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.