शाहजहांपुर, मार्च 14 -- जलालाबाद विकास खंड में ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक और स्थानीय निकायों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालयों के विकास और छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रभात राय ने कहा कि विद्यालय समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनके विकास में जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की भूमिका अहम है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद्र मिश्र ने शिक्षा योजनाओं का लाभ हर छात्र तक पहुंचाने पर जोर दिया। खंड शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.