वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश सहकार भारती की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार को शुरू हुई। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सभागार में मुख्य अतिथि क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र जायसवाल ने उद्घाटन किया। पदाधिकारियों ने भारत माता एवं सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में सामूहिकता और संस्कार की अहम भूमिका है। दोनों तत्व अति आवश्यक हैं। सहकारिता समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है। राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया ने कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य की चुनौतियों का समाधान सहकारिता मॉडल में है। धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सचिव पं. जगजीतन पांडेय ने कहा कि आर्थिक समृद्धि का मार्ग संगठन और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। तकनीकी सत्र में प्राकृतिक खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.