रांची, मार्च 16 -- रांची। वरीय संवाददाता हिंदू समाज की एकता, जागरण और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रांची महानगर में तीन स्थानों पर कार्यक्रम हुए। टाटी सिलवे, डोरण्डा, कडरू कपिलदेव मैदान मे विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। महानगर में आयोजित इन सम्मेलनों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में संगठन की भावना को मजबूत करना, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रहित में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। तीनों कार्यक्रम मे लगभग एक हजार से अधिक लोगों की सहभागिता ने इस आयोजन को अत्यंत सफल और प्रेरणादायी बना दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी सत्यनारायण सौमित्र ने कहा कि जब समाज अपने धर्म, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा...