बलिया, मार्च 13 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र के दरांव स्थित एक मैरिज हाल पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित पार्टी नेता, कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक व अन्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले और शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि होली सनातन परंपरा का ऐसा महान पर्व है जो समाज को प्रेम, सद्भाव और एकता के सूत्र में बांधता है। कहा कि भारतीय संस्कृति की यही विशेषता है कि त्योहार केवल उत्सव नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं। जब होली में सभी लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं तो ऊंच-नीच और भेदभाव की सारी दीवारें स्वतः गिर जाती हैं। यही सनातन संस्कृति की असली पहचान है। कहा कि समाज को बांटने की नहीं, बल्कि जोड़ने की राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.