मेरठ, फरवरी 9 -- सरूरपुर। गांव डाहर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। अध्यक्षता राजपाल ने की। मुख्य अतिथि महाराज चिन्मयानंद बापू और जिला प्रचारक दीपक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। महाराज चिन्मयानंद बापू ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और नए संकल्प लेने का अवसर है। कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार और सेवा भावना में निहित है। समाज जितना संगठित रहेगा, राष्ट्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में संयम, संस्कार और सेवा को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जिला प्रचारक दीपक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.