संभल, जनवरी 4 -- जनपद में भारतीय ज्ञान परम्परा को पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से चंदौसी में उत्तर प्रदेश के प्रथम प्रनुरुत्थान विद्यापीठ की स्थापना की गई है। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैसिया द्वारा किया गया। प्रगति विहार के सांई मंदिर में स्थापित विधापीठ का शुभारंभ रविवार की जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में शालिनी सक्सेना द्वारा पुनरुत्यान विद्यापीठ परिचय का परिचय दिया। सारिका ने पितामही विद्यापीठ के बारे में बताया और कुटुंब शिक्षा के बारे में बताया। शुचि वार्ष्णेय ने देव वाणी संस्कृत का महत्व से अवगत कराया । विनीता सक्सेना ने गृह, गंगा धारा से जुड़ने का आवाहन किया। श्री निधि भिक्षा योजना पर भुवि शर्मा ने विस्तार से समझाया। अनुराग सक्सैना ने आचार्य अध्ययन योजना के बारे में बत...