बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव वार्ष्णेय का राष्ट्रीय महासचिव सुबोध कुमार गोयल के प्रतिष्ठान पर आगमन हुआ। इस दौरान आगामी 15 मार्च को बदायूं में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि महासभा का लक्ष्य वैश्य समाज को संगठित कर राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना है। इसी कड़ी में आगामी विधानसभा चुनाव में 100 वैश्य साथियों को चुनावी मैदान में उतारने की योजना है। संजीव वार्ष्णेय जी ने बताया कि यूपी के कई जिलों में संगठन गठित हो चुका है और शीघ्र ही विस्तृत रणनीति साझा की जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री उज्जवल गुप्ता, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वैश्य एवं अर्पित बंसल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.