कन्नौज, जनवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील परिसर में कठेरिया समाज के प्रथम आईएएस अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा राजस्व परिषद के अध्यक्ष रहे कठेरिया समाज कल्याण समिति के संस्थापक स्व.रमेशचंद्र कठेरिया की 88वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कठेरिया समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश जनपद कन्नौज के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने मिलकर केक काटकर इस अवसर को यादगार बनाया। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कठेरिया एडवोकेट ने बताया कि स्व.रमेश चंद्र कठेरिया ने कठेरिया समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने समाज के गरीब छात्रों की मदद के लिए इटावा में अपने निजी खर्चे से कठेरिया छात्रावास का निर्माण कराया, जहां विभिन्न जनपदों के गरीब छात्रों ने रहकर शिक्षा प्राप्त की। आज उस छात्रावास से प...