बगहा, अगस्त 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रेड क्रॉस भवन में रविवार को टीबी उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने की। डॉ. कुमार ने कहा कि क्षय रोग एक अदृश्य शत्रु है, जो हमारे समाज को भीतर से खोखला और कमजोर करता है। यह लड़ाई केवल औषधियों और अस्पतालों की नहीं है, यह मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। निक्षय मित्र बनकर हम टीबी मरीजों को सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सदस्यों ने 50 से अधिक मरीजों को गोद लेने की घोषणा की और निक्षय मित्र बनें।इन्होंने ने यह भी कहा कि निक्षय मित्रों की संख्या भविष्य में बढ़ेगी।अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि टीबी संक्रामक रोग है। इसके कीटाणु कम प्र...