मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा शनिवार को युवा उत्कर्ष का आयोजन एलएस कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मोटिवेशनल सेमिनार में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर मनीष कुमार ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। युवाओं ने संकल्प लिया कि नियमित पूर्वक 20 मिनट गायत्री मंत्र की साधना करेंगे, समाज को बेहतर बनाएंगे और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए वृक्षारोपण करेंगे lमनीष कुमार ने कहा कि युवावस्था जीवन का वसंत काल है। वर्तमान समय में युवाओं को भटकाने वाले काफी साधन उपलब्ध हैं। नेट, इंटरनेट, सोशल मीडिया, रिल्स की दुनिया में युवा अस्त-व्यस्त, हताशा और निराशा में जीवन काट रहे है। युवावस्था में सही जीवन निर्माण का मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। कार्यक्रम को सफ...