संभल, जनवरी 26 -- कैथल गेट की बारहसैनी धर्मशाला में रविवार को महाराजा निषाद राज, महर्षि कश्यप-तुरैहा समाज समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में रमेश अकेला ने कहा कि वह समाज को एक करके ही दम लेंगे। नीरज कुमार ने कहा कोई भी समाज देश की रीढ़ होता है, ऐसे ही एक हमारा भी समाज है। इस देश में 18 फीसदी होने के बावजूद भी भ्रमित लोग हमें कमजोर समझ रहे हैं। बैठक में महीपाल कश्यप, प्रवीण कुमार, मनीष कश्यप, विपिन कश्यप, अर्जुन, गुड्डू, चंचल, मोहित, गोपाल, प्रिंस, राहुल कश्यप, रिक, भगवती प्रसाद, भोले, अमर, चिराग, प्रमोद, गब्बर, भोला, तुषार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.