जहानाबाद, अप्रैल 19 -- बाबा साहब की प्रतिमा का किया गया अनावरण वक्ताओं ने संविधान चेतना सम्मेलन पर दिया जोर महेंदिया, निज संवाददाता। सामाजिक संघर्ष समिति के तत्वावधान में कलेर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को संविधान चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान को न्याय, समानता और स्वतंत्रता का आधार बताया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने आरक्षण, निजीकरण और मताधिकार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई दया या भीख नहीं, बल्कि संविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.