प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को सदियापुर में हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीति समाज को जोड़ने की होनी चाहिए ना कि तोड़ने की लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर पीडीए के नाम पर समाज को तोड़ने की राजनीति हो रही है। जातिवादी जहर के नाम पर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव को 2027 में प्रदेश की जनता कमल खिलाकर सबक सिखाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था इतनी चुस्त और दुरुस्त है कि अपराधी सिर नहीं उठा पा रहे हैं और प्रदेश के अंदर अमन-चैन कायम है। असम की जनता तीसरी बार कमल खिला रही है। बंगाल में अंधेरा छट रहा है और कमल खिलने जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान पर भरोसा करना चाहिए लेकिन बंगाल में कुछ लो...