रिषिकेष, अप्रैल 12 -- गढ़ी श्यामपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास जयकिशन अन्थवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और जीवन के मूल उद्देश्य को समझने का माध्यम है। कथा के श्रवण से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वह अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा हमें प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग का संदेश देती है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाकर समाज के कल्याण में योगदान दे सकता है। कथा व्यास ने गो सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय की सेवा करना मानव का कर्तव्य है और यह हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। विधायक प्रेमचंद अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.