समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया
प्रयागराज, जून 27 -- एमएनएनआईटी के छात्र क्रियाकलाप केंद्र की ओर से शनिवार को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सहित कई संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज की प्रगति में बाधा बनता है। युवाओं को शिक्षा, नवाचार, खेल और सामाजिक दायित्वों में सक्रिय भूमिका निभाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.