गंगापार, जून 2 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामयश स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलाक बलऊ, नवाबगंज में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज और परिवार पर पड़ने वाले इसके गंभीर असर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक संगम मिश्र ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।प्राचार्य डॉ. विकास कुमार प्रभात ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देता है। इससे न केवल उसका उज्ज्वल भविष्य प्र...