कानपुर, फरवरी 15 -- सरसौल। महाशिवरात्रि के पर्व पर सरसौल ब्लॉक के सभी स्थायी और अस्थायी गोआश्रय स्थलों में नंदी पूजन का आयोजन किया गया। इसके चलते गोशाला संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान सरसौल ब्लॉक प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सनातन परम्पराओं में गोवंशों का एक प्रमुख स्थान है। वहीं, महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर महराजपुर, वृहद, डोमनपुर, सुंधेला, हाथीपुर समेत अन्य गोशालाओं में धूमधाम से नंदी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी रुचि सक्सेना, आशीष, सुशील, दुर्गादत्त त्रिपाठी ने गोवंशों को तिलक व गुड़ खिलाया। इस अवसर पर गोशाला के केयरटेकर व ग्रामवासियों के साथ गोसेवक भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.