बगहा, अप्रैल 29 -- मनोज कुमार राव बेतिया, हमारे संवाददाता। भारत की अर्थव्यवस्था धर्म के आसपास घूमती है। जहां भी बड़े मंदिर है वहां के लोगों का रोजगार उस मंदिर के भरोसे चलता है। आज कुछ लोग जात-पात की आड़ लेकर समाज में जहर घोल रहे हैं। धर्म हमेशा से जोड़ने का काम करता है, धर्म कभी किसी को नहीं तोड़ता। जहां कथा होती है वहां कई तरह के सामग्रियों की दुकान लग जाती है। कोई नहीं पूछता कि आप किस धर्म के हो। यह बातें राजन जी महाराज ने अपने राम कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। हरि वाटिका के शिव मंदिर परिसर में उन्होंने राम कथा के अंतिम दिन कई प्रेरणादायक बातें बताई। यह भी पढ़ें- समाज को जोड़ने का काम करता है धर्म: राजन जी महाराज श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार का चिंतन करना हो तो अपने सुख का त्याग करना चाहिए। अ...