हमीरपुर, फरवरी 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में पातालेश्वर मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया। महाआरती के प्रारंभ में मां व गुरूवर के जयकारे लगवायें गए। इसके पश्चात माता भगवती आदिशक्ति की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं। महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को टीम प्रमुख संगीता कुशवाहा ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी टीम प्रमुख अधिक से अधिक पांच घंटे के श्री दुर्गा चालीसा पाठ के क्रम करवाना है और समाज को नशामुक्त बनाना है। आज नशे के कारण महिलाओं के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहें हैं। नशे के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं। अब हमें घर घर जाकर महिलाओं एवं बहनों को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से जोड़ना है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.