बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर-परिवार के साथ ही समाज को खुशहाल बनाने में महिला उद्यमियों की अहम भूमिका है। विभिन्न उद्यमों के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं महिलाएं राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बन रही हैं। ये बातें शुक्रवार को बेगूसराय के दो दिवसीय दौरा पर पहुंचे यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक विनोद कुमार निवृति कांबले ने कंकौल स्थित प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में स्वयं सहायता समूह के वित्तीय सशक्तीकरण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना समाज सशक्त नहीं हो सकता। महिलाओं को वित्तीय मामले में सक्षम बनाकर ही सशक्त बनाया जा सकता है। जीविका इस दिशा में एक अच्छा प्रयास है। यूको बैंक हमेशा जीविका दीदियों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर उन्होंने जीविका द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.