बेगुसराय, मई 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवार को बेगूसराय संग्रहालय में "आओं चले संग्रहालय की ओर" विषय पर एक विशेष शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संग्रहालय के विषय पर संगोष्ठी,भ्रमण कार्यक्रम,तथा चित्रकला और मूर्तिकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: संग्रहालय में विद्यार्थियों ने जाना इतिहास और विरासत का महत्वकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकम का शुभारंभ सुमन कुमार(वरिष्ठ कला लेखक), डॉ. अनिल पतंग (वरिष्ठ रंग निर्देशक), डॉ. कुंदन कुमार (संग्रहालय प्रभारी,केपी जायसवाल पुरातात्विक संग्रहालय, जीडी कॉलेज,बेगूसराय), डॉ. कुमारी रंजना (सहायक प्राध्यापक, एसबीएसएस कॉलेज), इंद्र मोहन प्रसाद(वरिष्ठ चित्रकार), श्याम कुमार सहनी(जिला कला एवं संस्कृति अदाधिका...