सीतापुर, अगस्त 6 -- केसरीगंज, संवाददता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को संस्कृति बोध परियोजना के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना था। जिसमें क्षेत्र के 15 प्रमुख विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने की नैतिक जिम्मेदारी सभी शैक्षिक संस्थानों की है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रति सजग रहने और आगामी 25 सितंबर को होने वाले सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, प्रभात इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल और जनता इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों क...