नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समग्र विकास की नीति से प्रेरित इस बजट में समाज के हर वर्ग के लिए सौगात है। रेखा गुप्ता सरकार का यह दूसरा बजट दिल्ली को एक नए क्षितिज पर लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि एक लाख तीन हजार करोड़ का यह रिकॉर्ड बजट दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, जिसमें स्वंय सरकार का राजस्व लगभग 74 फीसदी बजट खर्च की पूर्ति करेगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार का यह बजट विकसित दिल्ली शहर का बजट है। इसका 31 फीसदी से अधिक यानि 32,360 करोड़ रुपये शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के रखरखाव एवं विकास को समर्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.