रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने छावनी परिषद रामगढ़ क्षेत्र के लिए ब्लॉक चौक निवासी संजय शाह को अपना विधायक प्रतिनिधि बनाया है। इसे लेकर शनिवार की देर शाम साहू भवन में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान साहू समाज की ओर से संजय शाह का माला पहनाकर और बुके देकर भव्य रुप से स्वागत किया गया। साथ ही विधायक ममता देवी के प्रति आभार व्यक्त हुआ। इस बीच संजय शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि साहू समाज का बेटा हूं, आपलोगों के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। पहले भी समाज हित में सदैव तत्पर रहा हूं। स्वागत समारोह में साहू भवन ट्रस्ट रामगढ़ अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भंडारपाल शंभू प्रसाद साह, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, संजीत कुमार, अशोक कुमार, श्याम कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.