बेगुसराय, मार्च 8 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ महिलाओं तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ये बातें स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं। वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी कंकौल में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। यह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।डीएम श्रीकांत श...