मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी, निज संवाददाता। कुशवाहा छात्रावास परिसर में रविवार को जिला कुशवाहा महासभा की आमसभा आयोजित कर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। रविवार को निर्वाचन समिति की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें महेन्द्र महतो को अध्यक्ष चुना गया। एक बार फिर से कल्पना सिंह को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी। नई कार्यकारिणी में शंभू सिंह एवं रामसुन्दर महतो को उपाध्यक्ष, परमेश्वर प्रसाद को उपसचिव तथा श्याम कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विनोद कुमार महतो, सूर्यनारायण महतो, रामप्रकाश महतो और शिवकुमार को सदस्य बनाया गया। सभा के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सचिव कल्पना सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को प्राथमि...